धूप में खड़ी बुलेट स्टार्ट करते ही बनी आग का गोला, सामने आया यूपी का वीडियो
बस्ती (यूपी) में धूप में खड़ी एक बुलेट बाइक में तब अचानक आग लग गई, जब बाइक सवार उसे स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसमें पानी डालने के बावजूद आग की लपटें तेज़ होती दिख रही हैं। कई इंस्टाग्राम यूज़र्स ने कहा कि ऐसा टैंक फुल होने के कारण हुआ।