'सेंसलेस हो गए हैं राहुल गांधी, मां और बहन ने अच्छे संस्कार नहीं दिए', बोले CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का उपहास उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि राहुल बिल्कुल सेंसलेस हो गए हैं और उनकी मां-बहन ने उन्हें संस्कार नहीं दिए। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयु-अनुभव में बहुत बड़े है और उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।