धूम्रपान करते तस्वीर वायरल होने के बाद ऐक्टर दर्शन को दूसरी जेल भेजने की उठी मांग
बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन और रेणुकास्वामी हत्याकांड के अन्य आरोपियों को परप्पना अग्रहारा जेल से दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि जेल में बंद दर्शन की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठकर धूम्रपान करते और कॉफी मग पकड़े हुए आराम फरमाते दिख रहे थे।