ध्यान भटकाने के लिए बंगाल में पारित कराया गया ऐंटी रेप बिल: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में पारित हुए ऐंटी रेप बिल 'अपराजिता विमेन ऐंड चाइल्ड बिल-2024' पर कहा है, "दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ने दबाव में कानून बनाया है।" उन्होंने कहा, "आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या की घटना से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने पहले सहानुभूति क्यों नहीं दिखाई?"