ध्यानचंद के बेटे व पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
मेजर ध्यानचंद के बेटे व पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एंजियोग्राफी की रिपोर्ट से पता चला है कि उनके हार्ट में कुछ ब्लॉकेज हैं और आज (सोमवार) उनकी एंजियोप्लास्टी होगी। अशोक 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं।