धीरेंद्र शास्त्री को BJP का जवाब- बंगाली जो चाहें खाएंगे, कोई बाहरी नहीं तय करेगा
बंगाल बीजेपी ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की बंगालियों से दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन छोड़ने वाली अपील को खारिज़ किया है। प्रदेश बीजेपी प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाली वही खाएंगे जो वे खाते आए हैं और कोई बाहरी उनका खानपान तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "यहां मां काली के सामने बकरे की बलि दी जाती है।"