धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से एक दिन पहले बागेश्वर धाम में भक्तों पर गिरा टीन शेड, 1 की मौत; कई घायल
एमपी के छतरपुर ज़िले में स्थित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह टिन शेड गिरने से अफरा-तफरी मच गई जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 6 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान श्यामलाल कौशल के रूप में हुई है। कल धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है।