धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल दुर्गा पूजा पर कहा, 'नॉन-वेज खाने वालों का बहिष्कार करें'; हुई आलोचना
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों के पीछे लोग नॉन-वेज या गंदा भोजन करते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है। शास्त्री ने बंगाल के लोगों से ऐसे लोगों के बहिष्कार की अपील की और ऐसे लोगों को पाखंडी बताया। कई लोगों ने बंगाल की संस्कृति का हवाला देते हुए उनकी आलोचना की है।