आज पीएम मोदी ने मेरी माता जी की पर्ची खोल दी: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को लोगों से कहा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब हमारी माताजी से मिल रहे थे तो उन्होंने कहा, 'माताजी हम आपकी पर्ची खोल रहे हैं'।" उन्होंने बताया, "पीएम ने मेरी मां से बोला 'तुम्हारे मन में चल रहा है...कि (बेटे का) ब्याह हो जाए।" शास्त्री ने जब यह किस्सा बताया तो पीएम मोदी हंसने लगे।