धार्मिक अनुष्ठान के साथ उदयपुर में शुरू हुआ गद्दी महोत्सव, 1500 साल पुरानी है परंपरा
उदयपुर (राजस्थान) के सिटी पैलेस में डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस दौरान कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने उन्हें मेवाड़ की गद्दी पर बैठाया। अनुष्ठान के बाद अश्व पूजन भी किया गया। गौरतलब है, मेवाड़ में गद्दी महोत्सव व अश्व पूजन की परंपरा 1500 सालों से चली आ रही है।