धार्मिक जगह पर अफेयर का शो-ऑफ करना शर्मनाक है: गोविंदा और कोमल रानी को लेकर दिव्या खोसला
अभिनेता गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के लाल बागचा में एकसाथ दर्शन करने को लेकर अभिनेत्री दिव्या खोसला ने कहा है कि धार्मिक जगह पर अफेयर का शो-ऑफ करना शर्मनाक है। उन्होंने आगे कहा, "अपनी पत्नी को हत्यारा साबित करने की कोशिश करना...यह किसी भी इंसान के लिए बहुत नीचे गिर जाने वाली बात है।"