धार्मिक महत्वों के अनुसार, मकर संक्रांति पर क्यों खाई जाती है खिचड़ी?
मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने को लेकर देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने कहा है, "खिचड़ी का नवग्रह से संबंध है। इसमें पड़ने वाला चावल शुक्र और चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है।" उन्होंने कहा, "खिचड़ी में पड़ने वाली काली दाल शनि, राहु और केतु का प्रतीक मानी जाती है...हल्दी और चना दाल गुरु की प्रतीक मानी जाती है।"