धूल फांक रहीं इमरजेंसी सेवा के लिए छत्तीसगढ़ में खरीदी गईं ₹40 करोड़ की 400 बोलेरो गाड़ियां
छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में अगस्त-2023 में इमरजेंसी सेवा डायल-112 के लिए ₹40 करोड़ में खरीदी गईं 400 बोलेरो गाड़ियां दुर्ग सुरक्षाबल परिसर की पार्किंग में धूल फांक रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दिसंबर-2023 में नई सरकार बनने के बाद अनुबंधित कंपनी को डिफॉल्टर करार देकर टेंडर रद्द किया गया जिसके बाद नया टेंडर जारी नहीं हुआ।