'धक धक' की शूटिंग के दौरान सना को मिर्गी का दौरा पड़ा था, मैं रोने लगी थी: दीया मिर्ज़ा
अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने फिल्म 'धक धक' की शूटिंग का एक किस्सा शेयर कर बताया है कि ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख को मिर्गी का दौरा पड़ा था। दीया ने कहा, "ऑक्सीजन लेवल कम था और रास्ता कठिन था जब सना को दौरा पड़ा...लेकिन वह कुछ सेकेंड में उठीं और शूट पूरा किया।" बकौल दीया, यह देखकर वह रोने लगी थीं।