24 कैरेट सोना या 22 कैरेट सोना; धनतेरस पर निवेश के लिए क्या बेहतर है?
24 कैरेट सोने में 99.9% जबकि 22 कैरेट में 91.67% शुद्ध सोना होता है। अधिक शुद्धता के कारण 24 कैरेट सोना महंगा होता है और निवेश के लिए पसंद किया जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना टिकाऊ होने के कारण आभूषणों में इस्तेमाल होता है। 24 कैरेट सोना नरम होता है इसलिए इसे सावधानी से संभालना पड़ता है।