धनतेरस के दिन क्या आप भी खरीद रहे बिना बिल वाला गोल्ड? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
LocalCircles के सर्वे के अनुसार, 6% से बढ़ाकर 15% की गई इंपोर्ट ड्यूटी और GST के कारण अनौपचारिक (बिना बिल) सोना पक्के बिल वाले सोने से काफी सस्ता पड़ रहा है। इसी वजह से धनतेरस पर सोना खरीदने की योजना बना रहे हर 10 में से लगभग 3 लोग (29%) बिना बिल के सोना खरीदने की सोच रहे हैं।