मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर कई चीज़ें धन-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक मानकर खरीदी जाती हैं। इनमें सोना, चांदी, पीतल, तांबे और स्टील के बर्तन, झाड़ू, धनिया के बीज, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीये और बही-खाते शामिल हैं। वहीं, लोहा, नुकीली चीज़ें, कांच का सामान और काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।