धनतेरस पर खरीदने हैं गहने तो अभी कैसे लॉक करें सोने का कम भाव?
पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई और IBJA डेटा के अनुसार, धनतेरस से पहले यह ₹1,41,630/10 ग्राम पर आ गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोग कीमतों में गिरावट का फायदा ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग करके और मौजूदा लेवल पर सोने के रेट लॉक करके उठा सकते हैं। फिर धनतेरस पर ज्वेलरी की डिलीवरी ले सकते हैं।