धनतेरस पर सोना खरीदने का है प्लान तो किन 6 बातों का रखना चाहिए ध्यान?
अगर धनतेरस पर सोना खरीदने की योजना है तो खरीदारों को 6 बातें ध्यान रखनी चाहिए। ये बातें 'सोने की शुद्धता जांचना' (सुनिश्चित करें कि कितने कैरेट का सोना खरीद रहे हैं), 'हॉलमार्किंग की जांच', 'बाज़ार कीमत' (ज्वेलर द्वारा बताई गई कीमत की तुलना बाज़ार से करें), 'मेकिंग चार्ज' (यह अलग-अलग हो सकता है), 'बिल' और 'ऑनलाइन पेमेंट करना' हैं।