धमाके के साथ आई पानी की तेज़ धार, मलबा गिरा तो सामने दिखी मौत: उत्तराखंड हादसे में बचा शख्स
चमोली (उत्तराखंड) में टनल ढहने से अंदर फंसे झारखंड के विनोद रुआना नामक शख्स ने रेस्क्यू किए जाने के बाद बताया है कि टनल में अचानक धमाका हुआ और तेज़ी से पानी अंदर आ गया। एक अन्य शख्स के अनुसार, धमाके के साथ जब पानी की तेज़ धार फूटी और भूस्खलन का मलबा गिरा तो उन्हें सामने साक्षात मौत दिखी।