धमाके जैसी तेज़ आवाज़ के साथ दिल्ली-NCR में आया था भूकंप
सोमवार को सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आने पर ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनी गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने तेज़ आवाज़ सुनी। एक ने लिखा, "झटकों से ज़्यादा मुझे आवाज़ ने जगाया।" दूसरे ने लिखा, "आवाज़ के साथ भूकंप मेरी ज़िंदगी में अब तक का सबसे डरावना अनुभव है!"