धमकी तो दी है: लोकसभा में नेता विपक्ष पद पर खरगे से पूछे गए सवाल पर मज़ाक में राहुल गांधी
पत्रकारों ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लोकसभा के नेता विपक्ष पद को लेकर पूछा, "आपने कहा था कि राहुल गांधी अगर कांग्रेस कार्यसमिति का फैसला नहीं मानेंगे तो मैं कार्रवाई करूंगा...वह फैसला मान रहे हैं या नहीं?" खरगे बोले, "यह आगे की बात है।" वहीं, राहुल ने मज़ाक में कहा, "अध्यक्ष हैं तो धमकी तो दी है।"