धमकी मामले के बीच सलमान के समर्थन में उतरे मीका; गाया- भाई हूं मैं भाई, तू फिक्र न कर
सिंगर मीका सिंह काले हिरण का शिकार करने के मामले में ऐक्टर सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच उनके समर्थन में उतरे हैं। मीका ने हाल ही में एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान सलमान को लेकर कहा, " उनके (सलमान) लिए एक लाइन है, भाई हूं मैं भाई, तू फिक्र न कर।"