धमकियों के बीच 20 बॉडीगार्ड्स के साथ सफर कर रहे हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क: रिपोर्ट
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक, $251 बिलियन की संपत्ति वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क जान से मारे जाने की धमकियों के बीच करीब 20 बॉडीगार्ड्स लेकर सफर कर रहे हैं। यह सिक्योरिटी टीम एक मिनी-सीक्रेट सर्विस की तरह काम कर रही है जो आपातस्थिति के लिए बचाव का रास्ता खोजती है और मस्क के लिए रास्ता बनाती है।