धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के घर के बाहर की सिक्योरिटी

अभिनेता सलमान खान को शनिवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी। इससे पहले पुलिस ने गोल्डी बराड़, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गौरतलब है कि ईमेल में लिखा गया था कि 'गोल्डी भाई को सलमान से बात करनी है'।

Load More