धर्मेंद्र ने विनेश के लिए किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- तुम धरती की बेहद साहसी बेटी हो
पेरिस ओलंपिक्स में रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद ऐक्टर धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर विनेश की तस्वीर शेयर कर इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "प्यारी बेटी विनेश, हमें यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है...हमेशा तुम्हारे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं।" उन्होंने कहा, "तुम इस धरती की बेहद साहसी बेटी हो।"