धर्मेंद्र ने शाहरुख के साथ तस्वीर शेयर कर कहा- मेरे बेटे ही हैं; बॉबी ने दी प्रतिक्रिया
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शाहरुख खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, "मेरे बेटे ही हैं ये सब। मालिक का हमेशा एहसानमंद हूं 🙏 इस मुकद्दर के लिए।" धर्मेंद्र के पोस्ट पर उनके बेटे व अभिनेता बॉबी देेओल ने हार्ट इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी।