धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट, कहा- विरोध-प्रदर्शन का असली चरित्र किसी से छिपा नहीं है
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने X पर लिखा है, "छात्रों के नाम पर शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है।" उन्होंने कहा, "'रिजीम चेंज' और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात करना स्पष्ट करता है कि यह छात्रों की आड़ में देश में अराजकता फैलाने की साज़िश है।"