धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना अपराध: UP में नेमप्लेट वाले आदेश पर प्रियंका गांधी
यूपी में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खानपान की दुकानों पर मालिकों को नेमप्लेट लगाने के आदेश दिए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर कहा, "समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है।" प्रियंका ने कहा, "यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।"