ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने धनतेरस को लेकर कहा है, "आज आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि जी का दिन है जो हमें संदेश देता है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।" उन्होंने कहा, "उत्तम स्वास्थ्य के बिना सारे सुख अधूरे हैं। सही खाएं, हल्का खाएं। समय पर खाएं, जितना ज़रूरी है उतना खाएं।"