धराली में महिला ने साड़ी फाड़कर CM धामी को बांधी राखी; कहा- मेरे लिए भगवान श्रीकृष्ण जैसे
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के धराली गांव में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अहमदाबाद (गुजरात) की एक महिला ने अपनी साड़ी का किनारा फाड़कर उन्हें 'राखी' बांधी। महिला ने कहा, "मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं जिन्होंने न केवल मेरी, बल्कि यहां मौजूद सभी माताओं-बहनों की एक भाई की तरह रक्षा की है।"