धरती के पानी में तेज़ी से घट रही है ऑक्सीजन, जीवन रक्षा तंत्र पर बड़ा खतरा: स्टडी
नेचर इकोलॉजी ऐंड इवॉल्यूशन में छपे अध्ययन के अनुसार, दुनिया के महासागरों, नदियों, झीलों और तालाबों में घुलनशील ऑक्सीजन (जलीय जीवों के जीवित रहने के लिए ज़रूरी) तेज़ी से घट रही है और यह धरती के जीवन रक्षा तंत्र पर एक बड़ा खतरा है। बकौल स्टडी, अरबों लोग भोजन-आय के लिए समुद्र और मीठे पानी के स्रोतों पर निर्भर हैं।