धरती पर अब तक सर्वाधिक और सबसे कम तापमान कितना दर्ज हुआ है?
अमेरिका के नैशनल ओशनिक ऐंड एटमोस्फियरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के अनुसार, डेथ वैली (कैलिफोर्निया) में 10 जुलाई 1913 को 56.7°C तापमान दर्ज हुआ था जो धरती पर अब तक का सर्वाधिक तामपान है। धरती पर अब तक मापा गया सबसे कम तापमान -89.2°C है जो अंटार्कटिका में 21 जुलाई 1983 को वोस्तोक स्टेशन पर दर्ज किया गया था।