भूटान की पर्वत माला जहां आजतक नहीं पहुंचे इंसानों के कदम
भूटान की गांगखर पुएनसुम ऐसी पर्वत चोटी है जहां आजतक इंसानों के कदम नहीं पहुंच पाए हैं। इस पर्वत चोटी की ऊंचाई लगभग 7,570 मीटर है और यह पर्वत उबड़-खाबड़ रास्तों से पटा पड़ा है इसलिए लोगों को यहां तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसकी चोटी तक पहुंचने के लिए अब तक कोई रास्ता नहीं खोजा जा सका है।