'धरती पुत्र' मुलायम जी ज़मीन से जुड़े दिग्गज नेता थे: मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है। राष्ट्रपति ने कहा, "उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है...साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं।" राष्ट्रपति ने आगे कहा, "'धरती पुत्र' मुलायम जी ज़मीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे।"