धरने का 1 माह पूरा होने पर 23 मई को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे प्रदर्शनकारी पहलवान
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने प्रदर्शन का 1 महीना पूरा होने पर 23 मई को इंडिया गेट (दिल्ली) पर कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है। विनेश फोगाट के ट्विटर अकाउंट से शेयर एक वीडियो में पहलवानों ने इस मार्च में लोगों से जुड़ने की अपील की।