धर्म के नाम पर वोट मांगने के आरोप में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज हुआ केस

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि बेंगलुरु दक्षिण सीट से बीजेपी सांसद व लोकसभा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या के खिलाफ धर्म के नाम पर वोट मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, "सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ 25 अप्रैल को जयानगर पुलिस स्टेशन में धारा 123(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

Load More