धर्मशाला के चिन्मय तपोवन आश्रम पहुंचे विराट कोहली, तस्वीरें सामने आईं
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) के चिन्मय तपोवन आश्रम पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। वनडे विश्व कप 2023 में रविवार को धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक मिला है। भारत का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ होगा।