धर्मशाला टेस्ट से पहले दलाई लामा से मिले कई इंग्लिश क्रिकेटर
भारत-इंग्लैंड के बीच 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से पहले ज़ैक क्रॉली और ओली पोप समेत कई इंग्लिश खिलाड़ियों ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की है। इंग्लैंड क्रिकेट ने इस मुलाकात की एक तस्वीर 'X' पर शेयर करते हुए लिखा, "दलाई लामा से मिलना सम्मान की बात है।"