धर्मा प्रोडक्शन के 42 साल हुए पूरे, करण जौहर ने कहा- सिनेमा का जादू दुनियाभर में फैलाना था
फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'धर्मा प्रोडक्शन' के 42-साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "वर्षों से...हमने दुनियाभर में सिनेमा के जादू को फैलाने की उम्मीद के साथ कहानियां सुनाईं...ऐसी कहानियां जो सीमाओं, भाषाओं और बहुत कुछ को पार कर जाती हैं...केवल सभी को एक भावना के डोर से बांधने के लिए।"