धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चर्च पर हुए हमले को लेकर 6 और लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कथित अवैध धर्मांतरण के आरोप में एक चर्च व पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के मामले में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक एक स्थानीय बीजेपी नेता समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है, इस घटना के दौरान हमले में एसपी सदानंद कुमार घायल हो गए थे।