धर्मेंद्र जी के साथ कई फिल्में की हैं लेकिन 'शोले' हमेशा मेरे लिए खास रहेगी: हेमा मालिनी
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा है कि उनकी सबसे मशहूर फिल्म 'शोले' थी। उन्होंने कहा, "धरमजी (पति व अभिनेता धर्मेंद्र) के साथ 'दिल्लगी' देखी थी...वह बेहद सिंपल और प्यारी फिल्म थी...मैं अपनी कॉटन की साड़ी में...और बिना मेकअप के सुंदर लग रही थी।" बकौल हेमा, उन्होंने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्में की हैं लेकिन 'शोले' हमेशा उनके लिए खास रहेगी।