धर्मेंद्र मेरे राजनीति में आने के फैसले के खिलाफ थे; विनोद खन्ना से स्पीच देनी सीखी: हेमा
अभिनेत्री व बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि उनके पति और अभिनेता धर्मेंद्र ने उनके राजनीति में आने का विरोध किया था। उन्होंने कहा, "धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि मैं राजनीति में आऊं। उन्होंने कहा था कि राजनीति बहुत कठिन होती है।" उन्होंने कहा, "(दिवंगत अभिनेता व पूर्व सांसद) विनोद खन्ना ने मुझे भाषण देना सिखाया था।"