धवन के हमशक्ल को बिग स्क्रीन पर देखकर हंसने लगे विराट कोहली, तस्वीर हुई वायरल

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान बिग स्क्रीन पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के हमशक्ल को देखकर हंसते दिख रहे हैं। कोहली तब बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे। एक क्रिकेट फैन ने कमेंट किया, "विराट कोहली...द एंटरटेनर।"

Load More