धवन ने मिसफील्ड के लिए पाकिस्तान को किया ट्रोल, कहा- कभी न खत्म होने वाली लव स्टोरी
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने विश्व कप से पहले वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तानी फील्डर्स की मिसफील्ड का वीडियो 'X' पर शेयर कर पाकिस्तान को ट्रोल किया है। उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान और फील्डिंग की कभी न खत्म होने वाली लव स्टोरी।" वीडियो में मोहम्मद नवाज़ और मोहम्मद वसीम जूनियर के बीच से गेंद निकलकर बाउंड्री के लिए जाती दिख रही है।