धवन ने रिज़वान को बिना बल्ले के शॉर्ट रन लेने पर किया ट्रोल, लिखा- कबड्डी कबड्डी कबड्डी
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I मैच में बिना बल्ले के शॉर्ट रन लेने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को X पर ट्रोल किया है। धवन ने रिज़वान के क्रीज़ पार करने में विफल रहने की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "कबड्डी कबड्डी कबड्डी।" एक फैन ने धवन के पोस्ट पर लिखा, "गब्बर वापस आ गया है।"