धवन ने शेयर की वनडे विश्व कप की अंकतालिका की तस्वीर, लिखा- चौथे स्थान की रेस पर है नज़र
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने वनडे विश्व कप 2023 की अंकतालिका की एक तस्वीर 'X' पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "अब नज़र चौथे स्थान की रेस पर है।" धवन ने आगे लिखा, "अगर भारत, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में से कोई टीम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाती है तो यह चौंकाने वाली बात होगी।"