धवन से अलग रह रहीं पत्नी को कोर्ट ने दिया बेटे को पारिवारिक समारोह के लिए भारत लाने का आदेश
दिल्ली की एक अदालत ने शिखर धवन से अलग रह रहीं उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी को अपने 9-वर्षीय बेटे ज़ोरावर को पारिवारिक समारोह के लिए भारत लाने का आदेश दिया है। बकौल कोर्ट, बच्चे पर केवल मां का अधिकार नहीं होता। धवन व आयशा ने बच्चे की कस्टडी को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।