'धाकड़' का पोस्टर देखकर एक बड़े निर्देशक ने कहा 'तुम पहचान में नहीं आ रही': दिव्या दत्ता
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' को लेकर कहा है कि पोस्टर रिलीज़ होने के बाद एक बड़े डायरेक्टर ने उन्हें फोन किया था। बकौल दिव्या, "उन्होंने कहा...'क्या यह तुम हो?'...'बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही'। एक कलाकार के लिए इस तरह का कुछ सुनना शानदार होता है।" फिल्म 'धाकड़' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।