धाराप्रवाह अंग्रेज़ी नहीं बोल पाता था, ओबेरॉय होटल में जाने से डर लगता था: अनिल अग्रवाल
वेदांता ग्रुप के अरबपति चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें ओबेरॉय होटल में जाने से डर लगता था। उन्होंने कहा, "मेरा बैकग्राउंड ऐसा था कि...मैं धाराप्रवाह अंग्रेज़ी नहीं बोल सकता था।" उन्होंने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "हमारा भरोसा अपने आइडियाज़ व विज़न पर होना चाहिए...भाषा तो संवाद करने का ज़रिया मात्र है।"